गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नाली मरम्मत के नाम पर फर्जी भुगतान करने का आरोप

बांसी/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बांसी के ग्राम पंचायत भंवारी के राजस्व गांव अजमागढ़ में बन रहे नाली मरम्मत के नाम पर फर्जी भुगतान करने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि तहसील समाधान दिवस मे रितिक श्रीवास्तव ने की लिखित शिकायत की है। शिकायत में लिखा है कि पंडोही के घर से हरीराम के घर तक नाली मरम्मत के नाम पर सचिव व ग्राम प्रधान ने फर्जी भुगतान किया है। जिम्मेदारों ने नाली मरम्मत में लगे मटेरियल से कई गुना फर्जी स्टेटमेंट बनाकर व फर्जी बिल लगाकर लाखो रुपए का गोलमाल किया है। विकास खण्ड बांसी के ग्राम पंचायत भंवारी के राजस्व गांव अजमागढ़ में बन रहे नाली मरम्मत का मामला है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!