मेडिकल कॉलेज नें दिया जनपद को न्यूरो सर्जन का तोफा
मेडिकल कॉलेज में न्यूरो सर्जन की हुई तैनाती, ओपीडी व सर्जरी से मिलेगी मरीजों को राहत

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज को बुधवार से एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। आपको बता दें कि देश के जाने-माने लीलावती अस्पताल, मुम्बई में कार्यरत प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉ0 आशुतोष शुक्ला ने सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं। बुधवार को न्यूरो सर्जरी डिपार्टमेंट का विधिवत उद्घाटन किया गया, जिसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में अब न्यूरो सर्जरी की सुविधा पूरी तरह से निःशुल्क उपलब्ध होगी। यह सुविधा सिद्धार्थनगर और आस-पास के क्षेत्रों की जनता के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि अब उन्हें जटिल न्यूरो सम्बन्धी बीमारियों के इलाज के लिए दूर-दराज के बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। डॉ0 आशुतोष शुक्ला जैसे अनुभवी न्यूरो सर्जन का सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज से जुड़ना क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे न केवल स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी, बल्कि मेडिकल कॉलेज को भी न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने में मदद मिलेगी। इस पहल से निश्चित रूप से सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य सुविधाओं के स्तर में वरदान साबित होगा और आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि न्यूरो सर्जरी डिपार्टमेंट की ओपीडी में नगर पंचायत शोहरतगढ़़ निवासी डॉ0 यूसुफ खान (एमबीबीएस) भी रहेंगे।




