उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
साईकिल से तस्करी करने का वीडियो हो रहा वायरल

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। जिले से सटे भारत-नेपाल सीमाई क्षेत्र खुनुवां में तस्करों का बोलबाला तस्करी जोरों पर है। भारत नेपाल बॉर्डर खुनुवां से सटे गेहूं और चावल की तस्करी धड़ल्ले से की जा रही है। आपको बता दें कि साईकिल पर तस्करी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वहीं वायरल वीडियो में साइकिलों से तीन-तीन बोरियों में गेहूं व चावल की तस्करी की जा रही है। शोहरतगढ थाना क्षेत्र के खुनुवां चौकी अन्तर्गत का वायरल वीडियो बताया जा रहा है। शनिवार का वायरल वीडियो बताया जा रहा है।




