बाइक की डिग्गी से 315 बोर का कट्टा बरामद, मुकदमा दर्ज

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। सशस्त्र सीमा बल की 43वीं वाहिनी के जवानों व खुनुवां पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति की बाइक की डिग्गी की तलाशी लेने पर 315 बोर का कट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम बहेतू पुत्र तमेसर जो सफाई कर्मी हैं वह शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत भादमुस्तहकम का रहने वाला है। इस सम्बन्ध में शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि रविवार की सायंकाल खुनुवां एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम अटकोनिया चौराहा के पास तस्करों की धरपकड़ के लिए चेकिंग किया जा रहा था कि अटकोनिया के पास एक व्यक्ति बाइक लेकर कहीं जा रहा था। पुलिस देख वह भागने लगा। मामला संदिग्ध प्रतीत होता देख उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके बाइक की डिग्गी में रखा 315 बोर का कट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस दौरान खुनुवां सशस्त्र सीमा बल के निरीक्षक राजेश कुमार मीणा, चौकी प्रभारी खुनुवां सुधीर कुमार त्रिपाठी व कांस्टेबल आदि लोग मौजूद रहें।




