गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

बलरामपुर : बलिदानों की याद में ली जा रही घर-घर से माटी

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सादुल्लानगर,बलरामपुर। घर-घर से एकत्र की जा रही माटी बलिदानों के बलिदान की याद दिलाएगा। देश में चल रहे महा अभियान मेरी माटी मेरा देश के तहत बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान ने सादुल्लानगर मंडल के ग्राम दतलूपुर व जाखौली, इटईअब्दुल्ला मे अमृत कलश लेकर मिट्टी एकत्रित किया।

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है। जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। इस अभियान के तहत वीर सेनानियों की याद में देश में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामकरण मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अरविन्द मिश्रा, मंडल महामंत्री रमेश चौहान, ग्राम प्रधान फैज़ान, ग्राम प्रधान रतिराम यादव व समस्त मंडल पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button