गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

पीएम और स्वर्ण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार

पचपेड़वा/बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रधानमंत्री और स्वर्ण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई पचपेड़वा थाना पुलिस द्वारा 30 जुलाई 2025 को की गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता रामेन्द्र त्रिपाठी ने एक पत्रकार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया है कि पत्रकार ने प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक और गरिमामय पद के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी की है। आरोप है कि पत्रकार नें पूर्व में भी हिन्दू देवी-देवताओं और स्वर्ण समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर चुके हैं। यह भी आरोप है कि वह किसी के भी निजी जीवन पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर अवैध वसूली में लिप्त रहते हैं। शिकायतकर्ता ने पत्रकार की आय से अधिक सम्पत्ति और दोहरी नागरिकता की भी जांच की मांग की है। पचपेड़वा थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 299, 352, 353(3), 196 और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66म् के तहत एफआईआर संख्या 0154/2025 दर्ज की गई है। घटना का दिन बुधवार 30 जुलाई 2025 बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच इंस्पेक्टर सन्तोष कुमार त्रिपाठी को सौंपी गई है। इस गिरफ्तारी से नगर पंचायत पचपेड़वा सहित बलरामपुर जिले में हड़कम्प मच गया है और मामले को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!