गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुर

रासेयो शिविर में निबंध एवं मेहंदी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

गोरखपुर। बाबू पुरूषोंत्तम दास राधा रमण दास महाविद्यालय निकट छावनी स्टेशन गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन प्रथम सत्र में स्वयंसेवको ने प्रार्थना किया। स्वयंसेवक सुमित शर्मा श्वेता पाण्डेय एवं मनीता निषाद द्वारा योग का अभ्यास कराया गया। इसके पश्चात जलवायु परिवर्तन का वैश्विक प्रभाव पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान सुमित शर्मा बीए द्वितीय वर्ष द्वितीय स्थान खुशी कुमारी (बीए वर्ष एवं तृतीय मानसी गुप्ता (बीए द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया। दूसरे सत्र मे मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम स्थान संजना कश्यप बीए द्वितीय वर्ष द्वितीय स्थान नीतू कुमार निषाद (बीए प्रथम वर्ष एवं तृतीय आरती प्रजापति बीए द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल मे कार्यक्रम अधिकारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह वरिष्ठ शिक्षक मोहन पाण्डेय बालमुकुंद पांडेय प्रियंका यादव एवं सीमा थे। इसके उपरान्त स्वयंसेवको द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी की गई।इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाएं व स्वयंसेवक सेविकाएं मौजूद रही।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!