गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

ऑपरेशन सिंदूर शमशाद आलम ने भारतीय सेना की बहादुरी को किया सलाम

संतकबीरनगर। ऑपरेशन सिंदूर पर शमशाद आलम ने भारतीय सेना की बहादुरी को सलाम करते हुए कहा कि देश आतंकवाद के हर रूप के खिलाफ एकजुट और अडिग है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के निर्णायक नेतृत्व की सराहना की और कहा कि भारत अपनी गरिमा, सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेगा। भारतीय सशस्त्र बलों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति समर्थन जताते हुए समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनीके राष्ट्रीय सचिव मेहदावल विधानसभा के प्रबल दावेदार प्रत्याशी शमशाद आलम ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक भावनात्मक बयान जारी किया। यह ऑपरेशन सीमा पार से हो रही उकसावे की कार्रवाई का निर्णायक जवाब माना जा रहा है, जिसने देशभर में एकजुटता की नई भावना को जन्म दिया है। शमशाद आलम के देश के करोड़ों नागरिकों की भावना की सच्ची अभिव्यक्ति हैं, जो आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!