गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

देवी प्रतिमा को जेसीबी से खण्डित कर सड़क पर फेंके जाने से रोष

बजरंगदल, विश्व हिन्दू महासंघ ने डीएम, एसपी को सौंपा पत्र

बस्ती। आवास विकास कालोनी के मुख्य द्वार के निकट स्थित काली माता मंदिर और प्रतिमा को सड़क चौडीकरण के लिये ध्वस्त कर दिया। ठेकेदार द्वारा जेसीबी. लगवाकर मंदिर और प्रतिमाओं को खण्डित किये जाने, मूर्ति को सड़क पर तोड़फोड़कर फेंक देने से श्रद्धालुओं में रोष है। गुरूवार को बजरंग दल के निवर्तमान जिला संयोजक मनमोहन त्रिपाठी, जिला गौरक्षा प्रमुख स्नेह पाण्डेय, विश्व हिन्दू महासंघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह आदि ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपा। मांग किया कि गत 28 मई को जेसीबी. लगवाकर मंदिर और प्रतिमाओं को खण्डित कराने के जिम्मेदार ठेकेदार और जेसीबी चालक पर मुकदमा दर्ज कराकर उनकी गिरफ्तारी कराया जाय और ठेकेदार का रजिस्टेªशन रद्द किया जाय। बजरंग दल के निवर्तमान जिला संयोजक मनमोहन त्रिपाठी, जिला गौरक्षा प्रमुख स्नेह पाण्डेय, विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, जिला प्रभारी प्रमोद पाण्डेय, सौरभ त्रिपाठी आदि ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के लिये काली माता मंदिर को अन्यत्र विधि विधान से हटाये जाने पर सहमति बनी थी किन्तु ठेकेदार के कहने पर जेसीबी चालक ने जिस प्रकार से मंदिर और प्रतिमाओं को खण्डित कर उसे सड़क पर फेंक दिया इससे श्रद्धालुओं की आस्था आहत हुई है। चेतावनी दिया कि काली मंदिर की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले ठेकेदार और जेसीबी चालक के विरूद्ध यदि प्रभावी कार्यवाही न हुई तो आन्दोलन को बाध्य होंगे। डीएम और एसपी को पत्र देने वालों में मुख्य रूप से राहुल कुमार, गोविंद जी महाराज, अजीत शुक्ला, रविंद्र कश्यप, धर्मेंद्र कनौजिया, शिवकुमार चौरसिया, हरिंदर सिंह, सुशील कनौजिया, विकास कुमार, सोनू चौहान आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!