बांसी पुलिस ने अपहरण का एक नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बांसी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसी पवीन प्रकाश के कुशल निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक बांसी सन्तोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में थाना बांसी पुलिस द्वारा शनिवार को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 136/2025 धारा 87 बीएनएस व 9उ/10 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक नफर वांछित अभियुक्त को सूपाराजा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वांछित अभियुक्त मोहम्मद निसार उर्फ डब्बू पुत्र गौस मोहम्मद निवासी कोडरी खास थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विनय पासवान, हेड कांस्टेबल अंगद प्रसाद व कांस्टेबल रवीन्द्र यादव मौजूद रहें।


