उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
महिला थाना द्वारा 01 परिवार को बिखरने से बचाया

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के निर्देश पर बुधवार को महिला थाना सिद्धार्थनगर पर परिवार परामर्श केन्द्र/नई किरण (टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 03 पत्रावली विचारार्थ प्रस्तुत हुई। जिसमें परामर्श के बाद 01 पत्रावली का सफल निस्तारण कर, 01 परिवार को बिखरने से बचाया गया व 02 पत्रावली में वार्ता प्रचलित है। 01 परिवार को बिखरने से बचाने में थानाध्यक्ष मीरा चौहान, उप निरीक्षक रामनारायण शुक्ला, महिला हेड कांस्टेबल सत्या त्रिपाठी, महिला हेड कांस्टेबल सविता सिंह, महिला कांस्टेबल नेहा सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं निस्तारित पत्रावली का विवरण में रेनू वर्मा पत्नी राकेश वर्मा साकिन नरकटहा थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर है।




