पूरा जीवन किसानों के लिए कार्य किया,चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा-जगदम्बिका पाल

सिद्धार्थनगर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन अम्बेडकर सभागार में मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सांसद को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। उपकृषि निदेशक द्वारा जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार स्व0 चौधरी चरण सिंह की जयन्ती/किसान सम्मान दिवस के अवसर पर जनपद के अन्नदाता किसानों को बधाई दिया। पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार स्व0 चौधरी चरण सिंह किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए लड़ाई लड़ी थी उन्होने किसानों के लिए कोई समझौता नहीं किया, पूरा जीवन किसानों के लिए कार्य किया, जिसके कारण उनकों किसानों का मसीहा के नाम से जानते हैं। मुख्यमंत्री उ0प्र0 ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार स्व0 चौधरी चरण सिंह जयन्ती को सभी जनपदों में किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया हैं। हमारा देश कृषि प्रधान देश है। पहले जनपद के किसानों के पास सिंचाई व भण्डारण करने की व्यवस्था नहीं थी जिससे उनके फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। किसानों द्वारा दलहनी, तिलहनी फसलों में रिकार्ड उत्पादन करने पर बधाई दिया गया। आकांक्षी जिले में विकास खण्ड खेसरहा की अल्का सिंह द्वारा कालानमक की खेती करके 20से 25 टन प्रतिवर्ष उत्पादन कर अन्तर्राष्ट्रीय बाजारों में भेजा जा रहा है। जनपद का पहचान कालानमक की खुश्बू से देश विदेश में है। जिला प्रशासन किसानों को सहयोग प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री उ0प्र0 की अर्थव्यवस्था को 01 ट्रिलियन डालर बनाने का संकल्प लिया है अकेले जनपद सिद्धार्थनगर 01 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का कार्य करेगा। जनपद के सभी विकास खण्डों में कालानमक की खेती हो। कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषि उपकरण, बीज आदि पर सब्सिडी देकर किसानों की आय दोगुना करने का कार्य कर रही है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार स्व0 चौधरी चरण सिंह ने किसानो के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया गया। जिसके कारण उनके जन्मदिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। उनको भारत रत्न से नवाजा गया। भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर किसानों की आय दोगुनी करने का कार्य कर रही है। किसानों का गोल्डेन कार्ड बनाया जा रहा है जिनका नहीं बना है वह अवश्य बनवा लें। किसान सम्मान निधि के लिए फार्मर रजिस्ट्रीअवश्य करा लें जिससें किसान सम्मान निधि की धनराशि र्प्राप्त होगी। जनपद में मछली पालन भी अधिक मात्रा में किया जा रहा है। किसानों की जो भी समस्यायें होंगी उसको जिला प्रशासन द्वारा निराकरण कराया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार स्व0 चौधरी चरण सिंह द्वारा गरीबी उन्मूलन विधेयक व उ0प्र0 जोत अधिनियम लाया गया। कृषि विभाग लगातार प्रयास कर रहा है कि किसानों को प्रमाणिक बीज व उर्वरक मिले। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषि यन्त्रों पर अनुदान दिया जा रहा है जिससे वैज्ञानिक विधि से खेती करके अच्छी पैदावार प्राप्त हो। सांसद प्रतिनिधि एस0पी0 अग्रवाल, उप कृषि निदेशक द्वारा अपना विचार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा विभिन्न फसलों में अच्छी पैदावार करने वाले किसान, उद्यान विभाग द्वारा सब्जी में केला, फूलगोभी, टमाटर, पत्तागोभी आदि में अच्छी पैदावार करने वाले किसान, मछली पालन में अच्छी पैदावार करने वाले लाभार्थी, अधिक गन्ना पैदा करने वाले, कृषि विभाग धान, गेहॅ, सरसों, चना बाजार आदि में अच्छी पैदावार करने कुल 28 किसानो को माला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपकृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी मु0मुजम्मिल, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, तथा अन्य अधिकारी व किसान आदि उपस्थित थे।



