ग्राम कंछर में किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण

बहराइच। जिला बहराइच के ग्राम कंछर,विशेश्वरगंज में आज श्नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंगश् योजना के अंतर्गत किसानों के लिए एक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन प्राकृतिक ऑर्गेनिक विकास प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, विशेश्वरगंज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और प्राकृतिक एवं ऑर्गेनिक खेती के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुन्ना लाल वर्मा ने किसानों को श्नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंगश् योजना की विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन) के माध्यम से किसानों को संगठित कर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। किसानों को रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। रामकुमार तिवारी ने प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभों जैसे भूमि की उर्वरता बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण और लागत में कमी के बारे में बताया वहीं सुरेंद्र गिरी ने किसानों को प्राकृतिक खेती के आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी फायदों की जानकारी दी। फूलचंद गिरी ने किसानों के बीच संवाद स्थापित करते हुए श्नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंगश् योजना के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता और सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि वे जैविक खेती को बेहतर ढंग से समझकर अपने खेतों में लागू कर सकें। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए और प्राकृतिक खेती को अपनाने की इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम में संजय सिंह, विनय मिश्रा, पंकज आर्य, सरवन मोर्य तथा रामू गिरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने किसानों का उत्साहवर्धन किया। प्राकृतिक ऑर्गेनिक विकास प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, विशेश्वरगंज के इस प्रयास से किसानों में प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ी और उन्होंने इस दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।




