उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
डीएम ने वृहद गौशाला महरिया का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड उसका बाजार के वृहद गौशाला महरिया का मंगलवार को जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 117 गौवंश संरक्षित थी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि हरा चारा, पीने के पानी की व्यवस्था तथा साफ-सफाई व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया। नाद में पानी न आने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी उसका बाजार को दूरभाष के माध्यम से निर्देश दिया कि इसे तत्काल ठीक करायें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि वृहद गौशाला का निरीक्षण करते रहे। ग्राम पंचायत सचिव मनोज पटेल पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी।




