गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशलखनऊ

सम्यक पार्टी केप्रदेश अध्यक्षबने पूर्व आईएएस संतोष कुमार

लखनऊ। सम्यक पार्टी ने अपने संगठन को और मजबूती प्रदान करते हुए रविवार को महत्वपूर्ण नियुक्तियां कीं। पूर्व आईएएस अधिकारी संतोष कुमार को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि डॉ. सोमेन्द्र सिंह और मोहम्मद अरशद को राष्ट्रीय सचिव तथा सूरज सिंह को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।संतोष कुमार, जो 2024 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए, रजिस्ट्री विभाग में सब रजिस्ट्रार और उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से विधि स्नातक, प्रतापगढ़ के कुंडा निवासी श्री कुमार प्रशासनिक अनुभव के साथ पार्टी को नई दिशा देंगे।वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह, पूर्व में लखनऊ नगर निगम में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रहे। उन्होंने इलाहाबाद में प्रियदर्शी छात्र मंच की स्थापना की और प्रख्यात विचारक डॉ. तुलसीराम के साथ सेमिनार आयोजित किए। उनकी पत्रिका अश्वघोष में लेखन और उरई में बाबासाहब अम्बेडकर पुस्तकालय की स्थापना उनके सामाजिक योगदान को दर्शाती है। 2020 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद वह समाज सेवा में सक्रिय हैं।राष्ट्रीय सचिव डॉ. सोमेन्द्र सिंह, कानपुर देहात के रूरा में प्राचार्य, बसपा, लोजपा, त्स्क् और त्श्रच् से जुड़े रहे। उन्होंने गोविंद नगर विधानसभा से दो बार चुनाव लड़ा। मोहम्मद अरशद, पूर्व में यूपी प्रदेश अध्यक्ष, अब राष्ट्रीय सचिव बनाए गए। बलरामपुर से चेयरमैन पद का चुनाव लड़ चुके अरशद शिक्षा और सामाजिक कार्यों में जुटे हैं।पार्टी के संस्थापक पूर्व अध्यक्ष तपेन्द्र प्रसाद शाक्य ने कहा, “सम्यक पार्टी देश की पहली पूर्ण लोकतांत्रिक पार्टी है, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, समता, जातिगत जनगणना, आरक्षण वर्गीकरण और स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने जैसे मुद्दों पर प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!