उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
देवेन्द्र मणि त्रिपाठी का नौगढ़ ट्रांसफर जबकि प्रकाश सिंह यादव बने नये तहसीलदार इटवा

सिद्धार्थनगर। प्रशासनिक फेरबदल के तहत इटवा तहसील के तहसीलदार देवेन्द्र मणि त्रिपाठी का तबादला नौगढ़ तहसील के लिए कर दिया गया है। उनकी जगह अब प्रकाश सिंह यादव को इटवा का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है। तबादले के बाद इटवा के स्थानीय लोगों और अधिकारियों में बदलाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं देवेन्द्र मणि त्रिपाठी के कार्यकाल को लेकर कई लोगों ने सन्तोष जताया और उनके योगदान की सराहना की। नये तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव इटवा तहसील पर पदभार ग्रहण करने के बाद लोगों से वार्ता के दौरान जानकारी दी, जो महत्वपूर्ण हैं। उस पर विशेष ध्यान दिया जायेगा और जनता की हर समस्याओं से रूबरू होकर उनकी मदद करने का काम हमारी प्राथमिकता होगी।



