गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

विधायक ने पकड़ी से पिपरपतिया तक पिच रोड का किया लोकार्पण

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। विधानसभा शोहरतगढ़ में आर्थिक विकास निधि योजनान्तर्गत बर्ष 2022-23 से विकास खण्ड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत पकड़ी पिच रोड से पिपरपतिया गांव तक पिच रोड निर्माण (कुल 1200 मीटर, कुल लागत 105 लाख रुपये) कार्य का रविवार को लोकार्पण विधायक विनय वर्मा ने किया गया। लोकार्पण के दौरान वहां उपस्थित ग्रामवासियों को विधायक विनय वर्मा ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपने हाथों से मुह मीठा कराया। उन्होंने कहा कि सर्वांगीण विकास को समर्पित डबल इंजन की सरकार प्रदेश के कोने-कोने तक विकास की गति को तेज करने हेतु प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजीज अहमद, रत्नेश सोनी, प्रदीप कमलापुरी, रामदास मौर्या, विष्णु सिंह, कमलेश दूबे सहित ग्राम सेवक व ग्रामीण मौजूद रहें।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!