बूथ की मजबूती ही हमारी सफलता का आधार है – श्याम जायसवाल

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। विधानसभा शोहरतगढ़ के चिल्हियां अन्तर्गत जनता विद्या मंदिर उदयरायगंज में भारतीय जनता पार्टी मण्डल चिल्हियां के बूथ अध्यक्ष/वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, चिल्हियां मण्डल में निवास करने वाले जिला अथवा क्षेत्रीय पदाधिकारी समस्त शक्ति केन्द्र संयोजक/प्रभारी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण, प्रबुद्ध जनों का सम्मान समारोह रविवार को मण्डल अध्यक्ष चिल्हियां रमेश मणि त्रिपाठी द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने वहां उपस्थित सभी से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान श्याम जायसवाल ने बूथ अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं, सम्मानित जनों, पदाधिकारियों को शाल भेंटकर सम्मानित किया। श्याम जायसवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह आयोजन न केवल हमारे बूथ अध्यक्षों के प्रति सम्मान है, बल्कि उनकी मेहनत और समर्पण का उत्सव भी है। बूथ की मजबूती ही हमारी सफलता का आधार है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर शोहरतगढ़ विधानसभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचायेंगे और जनता की सेवा के संकल्प को आगे बढ़ायेंगे। इस अवसर पर चिल्हियां मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी, पूर्व बीडीओ राम प्रकाश मिश्रा, प्रधान संघ अध्यक्ष गंगा मिश्रा, आश नारायण सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, प्रधान नितेश सिंह, अवधेश वर्मा, ओंकार तिवारी, बिपलब सिंह, सतीश सिंह, जितेन्द्र चौधरी, घनश्याम गुप्ता, उमाशंकर चौधरी, शिवपूजन विश्वकर्मा, सुरेश चौबे, बबुआ चौधरी (पूर्व बीडीसी), गणेश प्रसाद, अर्जुन पासवान, राजेश्वर पाण्डेय, संजय कुमार श्रीवास्तव, हरिराम लोधी, मुन्नालाल गौड़, सुबाष मौर्य एवं मण्डल के सभी पदाधिकारी एवं सम्मानित कार्यकताओं मौजूद रहें।




