गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज में एकांकी प्रतियोगिता काआयोजन

बलरामपुर। एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज में आज एक भव्य एकांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता श्री बी. के. सिंह, सचिव, प्रबंध समिति ने की, जबकि इसका निर्देशन महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सांस्कृतिक निदेशिका द्वारा किया गया।प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में प्रो. विमल प्रकाश वर्मा, तारिक कबीर एवं डॉ. के. के. सिंह उपस्थित रहे, जिन्होंने सभी प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रियांशु मिश्र द्वारा किया गया और समन्वयक की भूमिका डॉ. बी. एल. गुप्ता ने निभाई।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – द गिफ्ट , द्वितीय स्थान – साक्षात्कार वं तृतीय स्थान – टीम आत्मविश्वास ने प्राप्त किया।सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) प्रथम स्थान अभिषेक, द्वितीय स्थान आर्यन को एवम् तृतीय स्थान शिवा पाठक को मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला) प्रथम स्थान कीर्ति उपाध्याय, दितिय स्थान शिखा पांडेय एवम तृतीय स्थान अक्षरा सिंह को मिला।सर्वश्रेष्ठ एंकर के रूप में प्रथम स्थान साध्वी दिवेदी, दितिय स्थान रहनुमा परवीन को तथा तृतीय स्थान शिवांगी कसौधन को प्राप्त हुआ।इसी क्रम में 05 फरवरी को को डॉ के पी मिश्र के संयोजकत्व में आशुभाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ स्वदेश भट्ट,डॉ अभयनाथ ठाकुर व डॉ पी एन पाठक ने इस अवसर पर बी. के. सिंह, संयुक्त सचिव, प्रबंध समिति,ने कहा, ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं और हमें गर्व है कि हमारे महाविद्यालय में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा, ष्नाट्यकला छात्रों में सृजनात्मकता को बढ़ावा देती है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र प्रशंसा के पात्र हैं।सांस्कृतिक निदेशिका डॉ अनामिका सिंह ने कहा, ष्सांस्कृतिक गतिविधियां शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हम अपने छात्रों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय ने परिणाम की घोषणा की एवं सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद प्रदान किया। वोट ऑफ थैंक्स सांस्कृतिक निदेशक द्वारा दिया गया। इस आयोजन में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, नॉन-टीचिंग स्टाफ एवं एकांकी टीम के सदस्य उपस्थित रहे। इसी क्रम में 05 फरवरी को डॉ के पी मिश्र के संयोजकत्व में आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ स्वदेश भट्ट,डॉ अभयनाथ ठाकुर व डॉ पी एन पाठक ने बीएड 1ेज ईयर की खुशबू को प्रथम, बीएड प्रथम वर्ष के पार्थेश्वर डूबे को द्वितीय व बीएड 2दक ईयर के मोहित सिंह को तृतीय स्थान के लिए चुना। संचालन डॉ सुनील कुमार शुक्ल ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!