गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

श्री गणेश विसर्जन जुलूस मे गाजे-बाजे के साथ निकला जुलूस,खूब उड़े अबीर-गुलाल

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के श्री गणपति महोत्सव केंद्रीय समन्वय समिति के तत्वावधान में गणपति विसर्जन की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गयी जिसमें युवाओं सहित महिलाएं भी काफी उत्साहित दिखी,लोग तिरंगें को हाथ मे लेकर लहराते नजर आए वही डीजे पर गणपति बप्पा मोरया की धुन पर लोग थिरकते हुए अबीर-गुलाल उड़ाए जिसमें श्री गणपति महोत्सव केंद्रीय समन्वय समिति बलरामपुर द्वारा वीर विनय चौराहा पर विर्सजन कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद महराज व विशिष्ट अतिथि के तौर पर सदर विधायक पलटू राम,नगर पालिका अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह श्धीरुश् रहे आए हुए अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात समिति के पदाधिकारियों ने आए हुए अतिथियों का बैच लगाकर अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया समिति के अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया तथा मंच का संचालन समिति के महामंत्री डॉ तुलसीश दुबे ने किया कार्यक्रम के दौरान जिसमे श्री गणपति महोत्सव केंद्रीय समन्वय समिति बलरामपुर के पदाधिकारी गण के लोगों ने श्री श्री 108 श्री गणेश पूजा समिति स्थान बगिया बाबा मंदिर भगवतीगंज के अध्यक्ष रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी को साफा बांधकर व अंग वस्त्र पहनाकर प्रशस्ति पत्र भेंट कर स्वागत किया गया वीर विनय चौराहे से गणेश प्रतिमाओ को अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो वीर विनय से चलकर मेन चौक,ठठेरी बाजार गर्ल्स कॉलेज देवीदयाल तिराहा,बड़े पुल से पुनःमेन चौक बाजार होते हुए मेजर चौराहा से कालीथान के रास्ते से राप्ती नदी के सिसई घाट ले जाकर विसर्जित किया गया सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किया गया था कार्यक्रम में सदर विधायक पलटू राम,गेल्हापुर के महंत बृजानंन्द महाराज,धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू चौयरमैन,राज कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट,अध्यक्ष अविनाश मिश्रा,डॉक्टर कुलदीप विश्वकर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ तुलसीश दुबे,मनीष तिवारी,महामंत्री मनोज साहू,अम्बरीष शुक्ला, अजय सिंह पिकू,परम जीत सिंह,कोषाध्यक्ष आनंद गुप्ता चिंटू सभासद,विजय गुप्ता रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक,सौरभ रतन पांडेय,अक्षय शुक्ला,विमल शुक्ला,झूमा सिंह,सुनीता सिंह, गुड़िया गुप्ता कमलापुरी व श्री श्री 108 श्री गणेश पूजा समिति स्थान बगिया बाबा मंदिर भगवतीगंज के अध्यक्ष रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी,संरक्षक प्रवीण गुप्ता,माधव राम गुप्ता,आदित्य गुप्ता आदि बलरामपुर आस पास के कई हजारों की संख्या में जुलूस में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!