गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नकथर मोड़ के पास पलट गई हुंडई की क्रेटा

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। गुरुवार व शुक्रवार की देर रात्रि शोहरतगढ़-खरगवार मार्ग पर नकथर मोड़ के पास हुंडई की क्रेटा चार पहिया वाहन पलट गई। मिली जानकारी के मुताबिक यूपी32क्यू.वी.6292 रात्रि में रेलवे स्टेशन से कुछ लोगों को बैठाकर अपने गंतव्य की तरफ जा रही थी कि रास्ते में ही हादसा हो गया। जानकारी यह भी बताते हैं कि कार में सवार युवक गोरखपुर से रात्रि में ट्रेन से लौटे हैं और इसी चार पहिया कार में बैठकर अपने घर की तरफ जा रहे थे। कार में सवार सभी लोगों के सुरक्षित होने की भी खबर बताई जा रही है। हुंडई की क्रेटा गाड़ी के पीछे पटियापार से प्रधान पद के प्रत्याशी के पोस्टर में कुछ शब्द डैमेज अवस्था में दिखाई दे रहा है। मामले को लेकर पोस्टर प्रिंट अबरार अहमद से उनके मोबाइल नंबर 8052926726 पर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने जानकारी देने से इनकार कर दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!