नगरपालिका बस्ती को मिली नई मशीनें, अध्यक्ष नेहा वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। नगरपालिका परिषद बस्ती को एक जेसीबी और एक मिनी पोकलैंड मशीन मिलने से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। शुक्रवार को नगरपालिका परिषद अध्यक्ष नेहा वर्मा ने विधि-विधान से पूजन कर दोनों वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नई मशीनों के शामिल होने से शहर की साफ-सफाई व्यवस्था और सुदृढ़ होगी, साथ ही अन्य विकास कार्यों को भी तेजी से पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़कों के निर्माण, पथ प्रकाश व्यवस्था, शुद्ध पेयजल आपूर्ति और वार्डों के समग्र विकास पर लगातार कार्य किया जा रहा है। लंबित प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने के बाद विकास कार्यों में और तेजी आएगी। अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में नागरिक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा रहा है और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अंकुर वर्मा, सभासद जगदीप श्रीवास्तव, जीवन चौधरी, कृष्ण कुमार पाण्डेय, परमेश्वर शुक्ल (पप्पू), प्रफुल्ल श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, इन्द्रावती देवी, अमरावती देवी, रवि पासवान, महेन्द्र सोनकर, मो. आमिर, रमेश गुप्ता, सुभाष श्रीवास्तव (डब्लू), शोभी सोनकर, अश्विनी श्रीवास्तव, प्रमोद कन्नौजिया, अमरनाथ चौरसिया, मृदुला शुक्ला, अभिषेक चौधरी, अर्पित निगम, अर्चना कुमारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अवधेश चन्द्र यादव, सदन लिपिक राजीव शंकर श्रीवास्तव, वाहन लिपिक शुभम शेखर यादव, अजय तिवारी, अभिषेक सिंह, अमित कुमार शुक्ला, पूर्व सभासद सचिन शुक्ल, आशीष शुक्ल सहित नगरपालिका कर्मी व सभासद मौजूद रहे।




