भगवान परशुराम व महाराणा प्रताप पर पुष्प अर्पित कर किया गया नमन
दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच। राष्ट्रभक्ति स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि लोकतांत्रिक के नेता अक्षय प्रताप सिंह गोपाल भैया एमएलसी प्रतापगढ़ व विशिष्ट अतिथि जनसत्ता दल के प्रदेश महासचिव डॉक्टर बृजेश राजावत, जनसत्ता दल महिला मोर्चा अध्यक्ष आराधना सिंह एडवोकेट हाई कोर्ट व जिला अध्यक्ष देवानंद सिंह ने शहर पहुंचे और परशुराम चौक पर जाकर भगवान परशुराम को पुष्प अर्पित करने के बाद केडीसी के पास महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि महाराणा प्रताप देश के आन बान शान की रक्षा के लिए आजीवन लड़ते रहे और कभी मुगलों की पराधीनता स्वीकार नहीं की। उसके उपरांत मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने फखरपुर रामलीला में आयोजित कवि सम्मेलन का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर जनसत्ता दल की महिला मोर्चा अध्यक्ष आराधना सिंह एडवोकेट हाई कोर्ट,जिला अध्यक्ष देवानंद सिंह,
डॉ जितेंन्द्र सिंह ,संजय सिंह,यशवेन्द्र, विक्रम सिंह , राहुल सिंह ,दिनेश सिंह ,मनोज सिंह , पेशकार यादव , नरेंद्र सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहें।




