गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बीआरसी पर आयोजित हुआ बीएलओ का प्रशिक्षण

समय से कार्य पूर्ण करें बीएलओ- एसडीएम

डुमरियागंज। डुमरियागंज ब्लॉक संसाधन केंद्र डुमरियागंज के प्रशिक्षण हाल में बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण उप जिलाधिकारी डुमरियागंज राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें एसआईआर से संबंधित जानकारी दी गई। स्क्रीन पर वीडियो के माध्यम से सभी बीएलओ को समझाया गया कि कैसे फॉर्म को भरना है और ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण करना है। खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज अशोक कुमार सिंह के देखरेख में आयोजित इस प्रशिक्षण में ऑनलाइन तकनीकी सहायक अकमल हुसैन फारुकी, अजीजुर रहमान अंसारी, शशि कपूर ,विनायक त्रिपाठी, तेजवीर, विजयवीर, सुरेंद्र अग्रहरि, आलोक गिरी आदि लोग मौजूद रहे। इस मौके पर उप जिलाधिकारी डुमरियागंज राजेश कुमार ने बताया कि सभी कार्य बीएलओ समय से पूर्ण करें जिससे ऑनलाइन फीडिंग किया जा सके। दो दिवस के अंदर सभी कार्य शुरू हो जाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ बीएलओ द्वारा कार्यों को अभी तक शुरू नहीं किया है जिसे तत्काल निर्देशों का पालन करते हुए शुरू करें। चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के क्रम में फॉर्म भरने के तरीके मतदाताओं के समस्याओं के समाधान के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। फोटो अपलोड करने की प्रक्रिया को भी समझाया गया। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि वर्ष 2003 की सूची में अगर नाम नहीं है तो किस तरह से कार्यों को करना है। इस मौके पर कार्यालय सहायक अमित मिश्रा, अभिषेक कुमार, अमीरुल्लाह, अमृतलाल, गुलाम हुसैन रिजवी, साजिद अली, अवधेश कुमार, पंकज अग्रहरि, विनोद गुप्ता, मकसूद अख्तर आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!