मनाया गया पृथ्वीराज चौहान का 859वॉ जन्म दिन

लोटन/सिद्धार्थनगर। अखिल क्षत्रिय महासभा जनपद इकाई महराजगंज के तत्वावधान में कोल्हुई महराजगंज स्थित कैंप कार्यालय पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान का 859 वॉ जन्मदिन उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया स कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री उपेंद्र सिंह एवं संचालन जिला महामंत्री सत्य प्रकाश सिंह ने किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव रत्नेश सिंह प्रिंस,अति विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह,विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थ नगर जनपद के जिला उपाध्यक्ष मानबहादुर सिंह रहे। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव रत्नेश सिंह प्रिंस,राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह,प्रदेश सचिव उपेंद्र सिंह, ने कहा कि चौहान वंश में जन्मे पृथ्वीराज आखिरी हिंदू शासक थे जिनका जन्म 1 जून 1166 को गुजरात में हुआ था स महज 11 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी पिता की मृत्यु के पश्चात दिल्ली और अजमेर का शासन संभाला और उसे कई सीमाओं तक फैलाया भी था स पृथ्वीराज को राय पिथौरा भी कहा जाता है, वह बचपन से ही एक कुशल योद्धा थे तथा युद्ध के अनेक गुण सीखे थे सबाल्यकाल से ही शब्दभेदी बाण विद्या का अभ्यास उन्होंने किया था जिसे वे चलाना जानते थे सउनका युद्ध मोहम्मद गोरी से बार -बार हुआ था जिसमें 16 बार विजई हुए और उन्होंने मोहम्मद गोरी को हारने के पश्चात छोड़ दिया।अंतिम बार युद्ध में हारने के पश्चात मोहम्मद गोरी ने उन्हें बंदी बना करअपने राज्य ले गया तथा उनकी दोनों आंखों को सूजे द्वारा भोंककर अंधा बना दिया था, उनके साथ उनके परम मित्र चंद्रवरदाई भी बंदी थे स मोहम्मद गोरी पृथ्वीराज चौहान के शब्दभेदी बाण की परीक्षा लेना चाहता था जिस पर उन्होंने चंद्रवरदाई को परीक्षा के लिए आदेशित किया ,अवसर पाकर चंद्रवरदाई ने अपने शब्दों के माध्यम से सम्राट पृथ्वीराज चौहान को संबोधित करते हुए कहा कि श्श्चार बांस चौबीस हाथ अंगुल अष्ट प्रमाण ,ता ऊपर सुल्तान है मत चूको चौहानष् इतना सुनते ही पृथ्वीराज चौहान ने अपने बाण से मोहम्मद गोरी का वध कर दिया तथा चंद्रवरदाई एवं पृथ्वीराज चौहान दोनों लोग एक दूसरे को कटार मार कर अपना जीवन समाप्त कर लिए स ऐसे वीर सम्राट पृथ्वीराज चौहान को देश शत-शत नमन करता है।इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री रणबीर सिंह,जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह अजीत सिंह कार्तिकेय प्रताप सिंह यस पी सिंह के के सिंह सोनू सिंह मनीष सिंह पंकज सिंह गणेश शंकर सिंह शैलेश तिवारी बुधीराम यादव श्याम नारायण उपाध्याय कैलाश गौतम बैजनाथ सिंह अब्दुल रहमान गोलू सिंह रंगीलाल गुप्ता अमेरिका चौधरी राघवेंद्र सिंह परदेसी मोबीन इसरार जैसराम चौधरी उत्तम सिंह संतोष सिंह राम गजाधर यादव जगदंबाकांत सिंह हरकेश विश्वकर्मा महादेव सहित अन्य बहुत से लोग उपस्थित रहे।




