अटल जी की जयंती पर होगा भाजपा कार्यालय पर कवि सम्मेलन एंव गोष्ठी

सिद्धार्थनगर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी समारोह के निमित्त भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए जा रहे है उसी क्रम में जिला मुख्यालय स्थित सिद्धार्थ चौक पर जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भगवान गौतम बुद्ध जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य,घनश्याम मिश्र,जिला मंत्री फतेबहादुर सिंह,भाजपा नेता गुड्डू त्रिपाठी,संतोष शुक्ला,नगर अध्यक्ष महेश वर्मा,नगर महामंत्री अनुराग गगन,श्याम सुंदर मित्तल आदि लोग उपस्थित रहें।
अटल जी की जयंती पर भाजपा कार्यालय पर होगा कवि सम्मेलन एंव गोष्ठी
भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 25 दिसंबर को अटल जी के जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यालय पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की। जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान के हवाले से जिला मिडिया प्रभारी भाजपा निशांत पाण्डेय ने बताया 25 दिसंबर को श्रद्धेय अटल जी की जयंती के अवसर पर सुबह 11 बजे से पार्टी कार्यालय पर कवि सम्मेलन का आयोजन होगा एंव अटल जी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शिनी लगेगी उसके उपरांत पार्टी द्वारा संगोष्ठी भी किया जाएगा। जिसमें पार्टी के सभी सांसद, विधायक,पार्टी पदाधिकारीगण एंव पार्टी के नेतागण सम्मिलित होंगे।




