अप्रवासीय भारतीय ने किया स्मार्ट चिकित्सा उपकरण का उद्घाटन

गोला गोरखपुर। बड़हलगंज विकासखंड के पोहिला गांव निवासी अप्रवासी भारतीय डॉ सत्य प्रकाश तिवारी दिल्ली मे वैश्विक स्वास्थ्य स्मार्ट चिकित्सा उपकरण तिवारी कंपनी की नवीन कार्यालय का उद्घाटन वैदिक पूजा विधिपूर्वक आचार्य गोविन्द चंद के नेतृत्व मे किया. गुरुवार को तिवारी कंपनी नवीन कार्यालय मे नेतृत्व टीम को स्वास्थ्य सेवाएं की जानकारी देते हुये कहा सिंगापुर में मुख्यालय स्थापित कर, 20 मिलियन सिंगापुर डॉलर से अधिक के निवेश के साथ, देश की राजधानी दिल्ली मे स्मार्ट चिकित्सा उपकरण, एआई-सक्षम स्वास्थ्य योग्य डिवाइस और डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म के विकास, उत्पादन और वितरण में विशेषज्ञता रखने वाली स्मार्ट चिकित्सा व उपकरण की शुरुआत की है। यह चिकित्सा जीवनशैली एवं पुरानी बीमारियों जैसे डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर, और हृदय रोगों के प्रबंधन में सहायक होंगे। प्रमुख उत्पादों में सतत ब्लड ग्लूकोज़ मॉनिटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी मॉनिटर, थर्मामीटर और नेब्युलाइज़र स्वास्थ्य पहनने योग्य डिवाइस एवं मोबाइल ऐप्स जो रीयल-टाइम ट्रैकिंग और डेटा एकत्रीकरण की सुविधा प्रदान किया जायेगा। वही साथ ही साथ स्वास्थ्य जांचों और संस्थागत उपयोग के लिए क्लिनिकल ग्रेड डायग्नोस्टिक सिस्टम पीपीई, नींद सहायक उपकरण और वेलनेस सप्लीमेंट जैसे निवारक स्वास्थ्य उत्पाद अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों द्वारा प्रमाणित हैं, जो सुरक्षा, भरोसे और प्रदर्शन की गारंटी देते हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य में सहभागी और परिवर्तनकारी भागीदार
सत्यप्रकाश तिवारी केवल एक नवप्रवर्तनकर्ता ही नहीं, बल्कि एक ऐसे सामाजिक नेता हैं जो स्वास्थ्य देखभाल को हर स्तर पर पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी साझेदारियाँ सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों, सामुदायिक संगठनों, और निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य प्रदाताओं के साथ फैली हुई हैं। जो श्री तिवारी के स्वास्थ्य देखभाल सिद्धांत की आधरशिला है. इस दौरान आचार्य गोविन्द चंद्र, वित्त निदेशक विभूति नारायण शर्मा,एडवोकेट विद्युत भट्टचार्य,प्रमुख स्वास्थ्य मीनाक्षी मिश्रा, प्रियंका, प्रबंधक,जन संचार, एच डी शर्मा आदि उपस्थित रहे।




