गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

श्रावस्ती में ‘‘स्वदेशी मेला 2025‘‘ का भव्य आगाज़

श्रावस्ती। भिनगा नगर में शुरू हुआ 10 दिवसीय यूपी ट्रेड शो दृ स्थानीय उत्पादों, कारीगरों और संस्कृति की झलक से सजा मेला जनपद श्रावस्ती के भिनगा नगर परिषद मैदान में बुधवार को “स्वदेशी मेला 2025” का भव्य शुभारंभ हुआ। 10 दिनों तक चलने वाले इस यूपी ट्रेड शो दृ स्वदेशी मेला में जनपद सहित प्रदेश भर के उद्यमी, कारीगर, स्वयं सहायता समूह और हस्तशिल्पी अपने स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी लगा रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रावस्ती एवं मुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि स्वदेशी मेला न केवल स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने का मंच है, बल्कि यह ‘वोकल फॉर लोकल’ के नारे को सशक्त रूप से आगे बढ़ा रहा है। मेले में हस्तशिल्प, हैंडलूम, जूट, हर्बल उत्पाद, खिलौने, लकड़ी की नक्काशी, मिट्टी के बर्तन, और कृषि उत्पादों के सैकड़ों स्टॉल लगाए गए हैं, जो लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए घरेलू उत्पाद भी मेले की खास पहचान बन रहे हैं। सांस्कृतिक मंच पर हर शाम लोकनृत्य, लोकगीत, नाटक और कवि सम्मेलन जैसे आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जो भारतीय परंपरा और संस्कृति की झलक प्रस्तुत कर रहे हैं। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और खानपान के स्टॉलों ने भी रौनक बढ़ा दी है मेले में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया कि लोगों में स्वदेशी उत्पादों के प्रति रुचि लगातार बढ़ रही है। प्रशासन ने मेले की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। यह मेला 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!