गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

बूथ सशक्त होगा तो संगठन मजबूत होगा- चन्द्र प्रकाश शुक्ला

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण वर्ग रविवार को जनपद के मंडल गौर में विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ। पहले दिन कुल चार सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुए, जबकि शेष तीन सत्र सोमवार को आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण वर्ग में शामिल सभी कार्यकर्ताओं के लिए रात्रि प्रवास अनिवार्य रखा गया है, जिससे संगठनात्मक अनुशासन और आपसी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।प्रशिक्षण वर्ग में जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र सहित चन्द प्रकाश शुक्ला, राम सिंगार ओझा, अमृत कुमार वर्मा, ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने भाजपा का इतिहास, वैचारिक अधिष्ठान, कार्य विस्तार की रणनीति, कार्य पद्धति, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई तथा केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने बूथ प्रबंधन के विषय पर विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि “भाजपा की वास्तविक ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित है। यदि प्रत्येक बूथ सशक्त और सक्रिय होगा, तो संगठन अपने आप मजबूत होगा और चुनावी सफलता सुनिश्चित होगी।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची का सूक्ष्म अध्ययन करें, नए मतदाताओं को जोड़ें तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने आगे कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक तकनीकों से भी जोड़ना है, ताकि बदलते समय में संगठन की कार्यशैली और अधिक प्रभावी बन सके। अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ संगठन के विस्तार में योगदान देने का आह्वान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजेश कमलापुरी, विनोद सिंह, उमा शंकर पटवा, अरविन्द सिंह, प्रबल मालानी, राधेश्याम कमलापुरी, स्कंद शुक्ला, संतोष शुक्ला, अमन शुक्ला, सोनू पांडेय, राजेश कसौधन, राजकुमार जायसवाल, राजेश नारायण, श्याम बहादुर सिंह, विजय सिंह, राजेश कसौधन श्गुरुजीश्, अमरनाथ कसौधन, कृष्ण कुमार तिवारी, शिव कुमार तिवारी, विजय व्यास, मंशाराम, प्रदीप दूबे, अमित शुक्ला, रुबल कमलापुरी, अभय कसौधन, रविन्द्र कसौधन, वेद प्रकाश त्रिपाठी, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!