गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

सर्विलांस सेल श्रावस्ती की बड़ी सफलता ₹55 लाख के 225 गुमशुदा मोबाइल बरामद

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत सर्विलांस सेल श्रावस्ती ने वर्ष 2025 में अब तक 225 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सुपुर्द किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत ₹55 लाख है। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम एवं क्षेत्राधिकारी अपराध आलोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में टीम द्वारा तकनीकी व सर्विलांस माध्यमों से लगातार खोजबीन की गई। 01 जनवरी को 75 मोबाइल, 03 जून को 100 मोबाइल, 08 अक्टूबर को 50 मोबाइल बरामद किए गए। एसपी राहुल भाटी ने टीम को सराहना व प्रोत्साहन देते हुए कहा कि जनपद पुलिस तकनीकी साधनों से जनसेवा में सतत सक्रिय है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं ताकि शीघ्र कार्रवाई संभव हो ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!