जीवीएम कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

बस्ती। सीबीएससी द्वारा घोषित हाई स्कूल और इण्टर मीडिएट के परीक्षा परिणामों में जीवीएम कान्वेंट स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रबंधक संतोष सिंह ने व प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी सिंह छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि ये विद्यालय के शिक्षकों की देन है कि बच्चों ने परीक्षा में अच्छा अंक प्राप्त किया। कहा कि आपने अपनी परीक्षा में बहुत अच्छे अंक प्राप्त किए हैं।आप लोगों ने अपनी मेहनत और लगन से एक शानदार परिणाम हासिल किया है। मुझे उम्मीद है कि यह सफलता आपको आगे भी प्रेरित करती रहेगी और आप अपने जीवन में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे। प्रबंधक संतोष सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट में जीवीएम स्कूल की छात्रा अंशिका सिंह ने 96ऽ8 प्रतिशत,निधि सुमन 93.4, अखंड सोनी 88.8,अनमता आसिफ 85.2,रोमान हुसैन 82.4,मानसी पांडेय 81.8,सामिया जमाल 80.8,सानिया नाज खान 80.6,खुशी सिंह 80.4 व मोहम्मद साकिब 77.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर एकेडमी का गौरव बढाया। इसी कड़ी में हाई स्कूल में पीयूष चतुर्वेदी 96.8 अभिनव वर्मा 95, विष्णु कुमार कसौधन 94.8, हर्षित सिंह 94.4, वैष्णवी श्रीवास्तव 94.2, दृष्टि मिश्रा 92.8, फरहान खान 92.4 प्रतिशत के साथ ही सभी छात्र उत्तीर्ण रहे और सफलता का परचम फहराया।



