गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

विवाद में छोटे भाई पर हमला और बड़े भाई के परिवार पर हुआ मुकदमा

दैनिक बुद्ध का संदेश
बढ़नी/सिद्धार्थनगर। जमीनी विवाद ने एक परिवार को हिंसा के चक्रव्यूह में फंसा दिया है। थाना क्षेत्र ढेबरुआ के नगर पंचायत बढ़नी अन्तर्गत वार्ड गौला बाजार में बड़े भाई के परिवार ने छोटे भाई को बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस हमले में छोटे भाई को हाथ, चेहरे और सिर में गम्भीर चोटें आयी हैं, जिनका उपचार जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पीड़ित की पत्नी रजनी अग्रहरि की तहरीर पर पुलिस ने बड़े भाई, भाभी और भतीजे सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पीड़ित रजनी ने बताया कि रविवार शाम जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान उनके पति दिनेश पर जेठ दुर्गेश, जेठानी पूनम, भतीजा निखिल और दो अज्ञात लोगों ने मिलकर हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने डण्डों और लात-घूसों से दिनेश को बुरी तरह पीटा, जिससे वह मौके पर गिर पड़े। शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुके थे। परिजन घायल को अस्पताल ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष ढेबरूआ नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!