गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

कपिलवस्तु : स्वर्गद्वारी प्रभुनाथ का दर्शन कर लौट रहे भारतीय तीर्थ यात्रियों की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

दैनिक बुद्ध का संदेश
कपिलवस्तु/नेपाल। देश के प्यूठान जिले में स्वर्गद्वारी प्रभुनाथ मन्दिर से दर्शन कर लौट रही एक तेज रफ्तार भारतीय कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयीं। जिसमें सवार बढ़नी क्षेत्र के ग्राम बरगदवा की प्रधान व उनके पति सहित पांच तीर्थयात्री घायल हो गयें। नेपाल के प्यूठान जिला अन्तर्गत इलाका पुलिस कार्यालय भिंगरी के इंस्पेक्टर नवीन कुमार थापा ने बताया कि बुधवार की अपराह्न स्वर्गद्वारी प्रभुनाथ मन्दिर से दर्शन कर लौट रही भारतीय नम्बर प्लेट यूपी56 एए 4222 की स्वर्गद्वारी नगरपालिका-4 भिंगरी के टाकुरा थुम्का में दुर्घटनाग्रस्त हो गयीं। हादसे में सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थानाक्षेत्र के बरगदवा ग्राम प्रधान 43 बर्षीय सुभद्रा पाण्डेय के साथ उनके पति 45 बर्षीय अखिलेश कुमार पाण्डेय, 53 बर्षीय वीरेन्द्र पाण्डेय, 17 बर्षीय जया पाण्डेय और 55 बर्षीय शीला पाण्डेय घायल हो गयें। वहीं घायलों का भिंगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज किये जाने के बाद रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है। कार का ब्रेक फेल होने के बाद वह सड़क से लगभग 20 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!