रूधौली पुलिस द्वारा लंबे समय फरार चल रहे 01 नफर वारंटी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय किया गया रवाना

बस्ती। अधीक्षक महोदय बस्ती अभिनंदन द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमप्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रूधौली स्वर्णिमा सिंह के निकट पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना रूधौली विजय कुमार के नेतृत्व में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट में काफी लंबे समय से न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर जारी वारंट के अनुपालन में 01 नफर वारंटी के तहत गिरफ्तार किया गया अन्य आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।लालबहादुर पुत्र बद्दू उम्र 55 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 07 शान्ति नगर थाना रुधौली जनपद बस्ती। मु0अ0स0 1638/13 धारा 279,337,338 आईपीसी थाना रूधौली जनपद बस्ती गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण एसआई अलाउद्दीन खान का0 अंकित राय थाना रुधौली जनपद बस्ती।




