तहसील सभागार में किया वृहद ऋण वितरण शिविर

शोहरतगढ़/सिद्वार्थनगर। विधानसभा शोहरतगढ़ अन्तर्गत तहसील सभागार में उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र सिद्धार्थनगर द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत शुक्रवार को वृहद ऋण वितरण शिविर लगाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान कार्यक्रम के तहत युवाओं को स्वरोज़गार के अवसर मिलते हैं। इस योजना का मकसद, प्रदेश के युवाओं में उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत 5 लाख रुपये तक की परियोजनाओं के लिए ब्याज़ मुक्त ऋण दिया जाता है। इसके अलावा परियोजना लागत पर 10ः मार्जिन मनी अनुदान भी दिया जाता है। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुल 8 युवाओं का इस कल्याणकारी योजना का चेक वितरण किया गया। इस दौरान एसडीएम राहुल सिंह, उपयुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान, खण्ड विकास अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य, आरबीओ एसबीआई मुकेश कुमार, ब्यापार मण्डल अध्यक्ष शोहरतगढ़़ शैलेन्द्र कौशल, अन्य अधिकारी सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रहीं।




