पुलिस ने मिठौवा गांव में जनचौपाल लगाकर मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता कार्यक्रम

मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी इटवा शुबेंदु सिंह तथा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह मिश्रौलिया के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम तहत ग्राम/कस्बा ग्राम प्रधान पूरण के कुशल नेतृत्व में ग्राम मिठौवा में मिशन शक्ति 5.0 के सम्बन्ध में बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारें में जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, एन्टीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध जागरुक किया गया। दण्ड से न्याय की ओर नये आपराधिक कानून के प्रति जागरूक किया गया तथा निबन्ध प्रतियोगिता करायी गयी। इस दौरान मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक श्याम कन्हैया दूबे, उप निरीक्षक बबूना यादव, कांस्टेबल बेचन, कांस्टेबल अरविन्द कुमार, महिला कांस्टेबल नीलम मौजूद रहीं।



