नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

दैनिक बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश शर्मा के पर्यवेक्षण में थाना सिरसिया पुलिस ने कार्रवाई की। थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 31 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर रानियापुर मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। 30 मार्च 2026 को पीड़िता के पिता ने थाना सिरसिया में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी रामकुमार उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 91/26 धारा 137(2), 75(2) बीएनएस व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की पुलिस की कार्रवाई जारी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध अपराधों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




