रविंद्र कमलापुरी को मंडल अध्यक्ष व दिलीप गुप्ता को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों में हर्ष

बलरामपुर। वैश्य समाज बलरामपुर की एक बैठक श्री राम जानकी मंदिर सेखुआ परमेश्वरी पर नंद गोपाल गुप्ता नंदी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के पुनर्प्राप्ति जन्मोत्सव 12 जुलाई के तैयारी हेतु आए प्रदेश अध्यक्ष वैश्य समाज अजय केसरी की उपस्थिति में हुई।जिला उपाध्यक्ष रूप चन्द्र गुप्ता ने बताया कि बैठक में पूरे जिले में व्यापक पैमाने पर जन्मोत्सव को मनाने को लेकर चर्चा की गई। संगठन को अधिक प्रभावी बनाने की लेकर दिलीप कुमार गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाया गया।प्रदेश अध्यक्ष अजय केसरी ने अंग वस्त्र प्रदान कर बधाई दी गई।जिलाध्यक्ष पद पर दिलीप गुप्ता की नियुक्ति पर वैश्य समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।नगर अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि,प्रदीप गुप्ता,राधेश्याम चौरसिया विक्की कसौधन राधेश्याम कौशल रामदयाल सोनी विजय प्रताप सोनी शिवकुमार वाल्मीकि सुकुमार गुप्ता कुंदन लाल गुप्ता विजय गुप्ता दीपू गुप्ता विनय सोनी संदीप अग्रहरि जय सिंह पीयूष अग्रहरि विजय सिंह पवन गोयल सहित सैकड़ो लोगों नेखुशी जाहिर की है।



