गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : प्रधान संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

डुमरियागंज क्षेत्र के बहेरिया, दाऊदजोत, परसपुर में आयोजित हुआ भाजपा का सदस्यता कार्यक्रम

दैनिक बुद्ध का सन्देश
डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर।

डुमरियागंज क्षेत्र के बहेरिया, धनुवाडीह उर्फ हजिरवा, दाऊदजोत, परसपुर सहित अन्य गांवों में शनिवार को भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें डुमरियागंज के प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में करीब 150 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रधान संघ अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा की सदस्यता अभियान के तहत हर बूथ पर दो सौ लोगों को सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जा रहे हैं । भाजपा की नीतियां और सरकार द्वारा किए गए कामों के बारे में बताकर उनको पार्टी से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा ऑनलाइन मिस्ड कॉल करके कोई भी सदस्यता ग्रहण कर सकता है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के लिए पार्टी ने बूथ स्तर पर अपनी मजबूत और व्यापक तैयारी करते हुए प्रत्येक स्तर पर संगठन कार्यकर्ताओं को लक्ष्य निर्धारित किया है। एक मोबाइल नंबर से मात्र एक ही सदस्य बना जा सकता है। इस दौरान अमरनाथ पाण्डेय, वीरेंद्र दूबे, शिव कुमार पाण्डेय, विकास, रक्षाराम यादव, राजन, महादेव शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!