गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुर

डे एंड नाईट स्पेस फाउंडेशन करेगा 11 दिवसीय निःशुल्क विज्ञान महोत्सव का आयोजन

दैनिक बुद्ध का सदंेश
शोहरतगढ़।विज्ञान को आम जनमानस तक सरल, रोचक और व्यवहारिक रूप में पहुँचाने के उद्देश्य से डे एंड नाईट स्पेस फाउंडेशन, गोरखपुर द्वारा एक ऐतिहासिक पहल कर 02 फरवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 तक निःशुल्क विज्ञान जागरूकता कार्यक्रमों की एक व्यापक श्रृंखला आयोजित करने जा रहा है। सिद्धार्थनगर के विभिन्न विद्यालयों में नौ फरवरी से 12 फरवरी तक होने वाले आयोजनों में भारी संख्या में छात्र-छात्रायें लाभ उठा सकेंगें। इस विशेष आयोजन के अंतर्गत हैंड्स-ऑन साइंस एक्टिविटी, दूरबीनों द्वारा आकाश दर्शन, वैज्ञानिक व्याख्यान, तथा प्रयोग आधारित कार्यशालाएं आयोजित होंगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना को विकसित करना है। डे एंड नाईट स्पेस फाउंडेशन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि यह संपूर्ण कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। कोई भी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्था या सामाजिक संगठन अपने परिसर में इस विज्ञान कार्यशाला का आयोजन कराने हेतु संस्था से संपर्क कर सकता है। कार्यक्रम में देशभर के प्रतिष्ठित विज्ञान विशेषज्ञों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। इनमें गुजरात से प्रसिद्ध विज्ञान संचारक सी. चंद्रमौली, हरियाणा से विज्ञान संचारिका चित्रा सिंह, फाउंडेशन के सीईओ राहुल व्यास, खगोल-भौतिकविद संतोष कुमार, संयोजक गिरिजेश, गणितज्ञ डॉ. अनूप कुमार सिंह, रोबोटिक्स विशेषज्ञ अविनाश भास्कर सहित कई अन्य विशेषज्ञ शामिल होंगे। फाउंडेशन की संस्थापक प्रिया यादव ने बताया कि यह पहल विज्ञान को किताबों की सीमाओं से बाहर निकालकर समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य भविष्य के वैज्ञानिकों को प्रेरित करना है, ताकि देश को विक्रम साराभाई, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, कल्पना चावला और राकेश शर्मा जैसे वैज्ञानिक व्यक्तित्व मिल सकें। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रत्यक्ष प्रयोगों द्वारा विज्ञान को समझने का अवसर मिलेगा, जिससे उनमें अनुसंधान, नवाचार और वैज्ञानिक जिज्ञासा का विकास होगा।
निःशुल्क विज्ञान जागरूकता आयोजन में विषय विशेषज्ञों का रहेगा योगदान
निःशुल्क विज्ञान जागरूकता आयोजनों में विषय विशेषज्ञों के रूप में गुजरात से विख्यात विज्ञान प्रसारक सी. चंद्रमौली एवं हरियाणा से प्रसिद्ध विज्ञान संचारिका एवं हैंड्स-ऑन एक्टिविटी विशेषज्ञ चित्रा सिंह , फाउंडेशन के सी०ई० ओ० श्री राहुल व्यास खगोल-भौतिकविद संतोष कुमार, गिरिजेश,(संयोजक) , शोभित कुमार श्रीवास्तव ( डॉ० टैक्सो), डॉ० अनूप कुमार सिंह ( गणितज्ञ), राम कृपाल, मुस्तन शेरुल्लाह एवं खगोलविद अमर पाल सिंह, हरि शंकर ( रिसर्चर), राजेश कुमार (फैब्रिकेटर),नवीन कुमार, अरविंद सिंह पटेल, राज नारायण,कार्तिक परिधि,अमरेश कुमार,राम सिंह ( प्रोजेक्ट मैनेजर), अविनाश भास्कर (रोबोटिक्स विशेषज्ञ), आदि सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले अनेकों प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों की सहभागिता, मार्गदर्शन एवं सक्रिय भूमिका सुनिश्चित रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!