योगी सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास पुस्तिका का किया विमोचन

बलरामपुर। केंद्र सरकार के सफल 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद में बड़ा परेड ग्राउंड में त्रिदिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन प्रदेश सरकार की ष्सेवा, सुरक्षा और सुशासनष् नीति को समर्पित था, जिसका थीम ष्उत्तर प्रदेशरू देश का ग्रोथ इंजनष् रखा गया। इस गौरवशाली महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रभाव का अनुभव किया। तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष उ० प्र० गौसेवा अयोग जसवंत सिंह, अतुल सिंह, द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान जनपद के विकास में महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनों के गैलरी का भी फीता काटकर शुभारंभ किया गया। विकास महोत्सव में सभी स्टालों को रंग-बिरंगी रंगोलियों, फूल-मालाओं, गुब्बारों और योजनाओं से संबंधित आकर्षक फ्लैश डिस्प्ले से सजाया गया था। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा 8 साल बेमिसाल थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से दर्शाया गया। महोत्सव के दौरान महाकुंभ 2025, विकास के 08 वर्ष पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इन फिल्मों ने सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। इस दौरान कृषि विभाग सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र ,बीज किट , कृषि यंत्र वितरित किया गया। मुख्य उपाध्यक्ष उ०प्र० गौसेवा अयोग ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 वर्षों में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, किसान हित में क्रांतिकारी कदम उठाने और प्रदेश को निवेश के आकर्षण का केंद्र बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि 2017 में सरकार बनने के बाद अपराध पर नियंत्रण, एंटी-रोमियो स्क्वायड, सख्त पुलिसिंग और बेहतर कानून व्यवस्था के चलते उत्तर प्रदेश अब अन्य राज्यों के लिए मॉडल बन चुका है। इन्वेस्टर समिट 2018 के माध्यम से प्रदेश में 4.68 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 में दुनिया भर के निवेशकों ने भाग लिया, जिससे प्रदेश में 33.50 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया। इससे प्रदेश में 93 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। आज उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे प्रदेश बन गया है। प्रदेश में कई एक्सप्रेसवे बन चुके हैं, जो देश में सबसे अधिक है। देश के 55ः एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में हैं। वर्तमान में 11 एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन हैं, जिनसे प्रदेश में यातायात सुविधा और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में बड़ा सुधार हुआ है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी 20 घंटे तक बिजली मिल रही है। किसानों को डैच् पर फसल की खरीद और डीबीटी के माध्यम से भुगतान हो रहा है, जिससे किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में भी क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। 1.33 लाख विद्यालयों का कायाकल्प हुआ है, जिससे शिक्षा का स्तर बेहतर हुआ है। । प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स हब विकसित किए जा रहे हैं। प्रदेश में आयोजित दिव्य डिजिटल महाकुंभ ने दुनिया को चकित कर दिया। महाकुंभ में स्वच्छता, सेवा और समर्पण का अद्वितीय संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में सेवा देने वाले कर्मियों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की। ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय, सामुदायिक शौचालय और सचिवालय जैसी सुविधाएं विकसित की गईं, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिली। उत्तर प्रदेश अब सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि देश का ग्रोथ इंजन बन गया है। सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति ने प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यह महोत्सव सरकार की उल्लेखनीय उपलब्धियों का प्रमाण है और जनता के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक भी। उत्तर प्रदेश अब विकसित भारत निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त,एडीएम वित्त एवं राजस्व, जनप्रतिनिधिगण ,समस्त विभागों के अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।




