सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल में बच्चों की फ़ास्ट फ़ूड लत पर चिंता, “गुल्लक संस्कृति” अभियान शुरू

लोटन/सिद्धार्थनगर। बच्चों में बढ़ती फ़ास्ट फ़ूड की आदत को लेकर महदेइया लोटन में स्थितसेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल ने गंभीर चिंता जताई है। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि चिप्स, टॉफ़ी और चॉकलेट का अत्यधिक सेवन बच्चों के स्वास्थ्य और अध्ययन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। विद्यालय के अनुसार कई बच्चे रोज़ाना पैसे खर्च कर जंक फूड खरीदने लगे हैं, जो एक गलत प्रवृत्ति है। इस संदर्भ में विद्यालय ने बच्चों को आर्थिक जागरूकता से जोड़ने हेतु “गुल्लक संस्कृति दृ ैंअम वित थ्नजनतम” नामक अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत हर छात्र को एक गुल्लक भेंट की जा रही है, जिससे बच्चे बचत को अपनी रोज़मर्रा की आदत बना सकें। विद्यालय ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक खर्च से बचाएँ और सप्ताह में एक बार गुल्लक की जाँच अवश्य करें। इसी क्रम में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर विद्यालय में बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान नृत्य, कविता पाठ, भाषण, चित्रकला और विभिन्न खेल गतिविधियाँ आयोजित की गईं। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रमों में भाग लिया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि “गुल्लक संस्कृति” में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को आगामी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।




