उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
ढेबरुआ पुलिस ने 05 बोरी यूरिया खाद बरामद कर भेजा कस्टम कार्यालय बढ़नी

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ गौरव सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध नेपाल बार्डर से हो रही तस्करी की रोकथाम के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 निल/2025 धारा 11 कस्टम अधिनियम बनाम अज्ञात व मढनी बाग से बरामद शुदा 05 बोरी भारत यूरिया खाद कस्टम कार्यालय बढनी भेजा गया। इस दौरान बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह व हेड कांस्टेबल अदनान शेख मौजूद थे।




