एक राष्ट्र, एक चुनावरू भारत के लोकतंत्र को नई दिशा: गोविंद नारायण शुक्ला

डुमरियागंज। आज डुमरियागंज स्थित मंगल भवन में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव की युवा परिचर्चा संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में गोविंद नारायण शुक्ला प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं विधान परिषद सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के संयोजक भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष विकास पाण्डेय ने किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि, ष् एक राष्ट्र एक चुनाव भारत के लोकतंत्र को एक नई दिशा देने का एक शानदार आयाम है। एक साथ चुनाव कराने से मतदाताओं के लिए सुविधा और आसानी सुनिश्चित होती है, मतदाता थकान से बचते हैं, तथा मतदान प्रतिशत में वृद्धि होती है। एक राष्ट्र एक चुनाव से नीतियों में अधिक निश्चितता आएगी। बार-बार चुनाव होने से अनिश्चितता का माहौल बनता है और इससे नीतिगत निर्णय प्रभावित हो सकते हैं। चुनावों के एक साथ होने से आर्थिक स्थिरता और विकास में वृद्धि होगी, जिससे व्यवसाय प्रतिकूल नीतिगत परिवर्तनों के भय के बिना निर्णय लेने में सक्षम होंगे।ष् संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि, ष्जब सरकार के तीनों स्तरों पर एक साथ चुनाव कराए जाएंगे, तो इससे उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला चक्र में व्यवधान से बचा जा सकेगा, क्योंकि इससे प्रवासी श्रमिकों को वोट डालने के लिए छुट्टी लेने से रोका जा सकेगा। एक राष्ट्र एक चुनाव नीतिगत निष्क्रियता को रोकता है और शासन पर ध्यान केंद्रित बढ़ाता है। एक साथ चुनाव कराने से सरकारी खजाने पर वित्तीय बोझ कम होगा, क्योंकि इससे बीच-बीच में होने वाले चुनावों पर होने वाले व्यय का दोहराव नहीं होगा।ष् जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा, ष्एक राष्ट्र एक चुनाव के कार्यान्वयन से दुर्लभ संसाधनों का अनुकूलतम उपयोग, पूंजी निवेश में वृद्धि और परिसंपत्ति सृजन होगा। चुनावी कैलेंडर को समन्वित करता है, जिससे शासन के लिए अधिक समय की उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा नागरिकों को निर्बाध सार्वजनिक सेवा प्रदान की जा सकेगी। विवाद और अपराध कम होंगे, जिससे अदालतों पर बोझ कम होगा। राजनीतिक कार्यकर्ताओं, सरकारी अधिकारियों और सुरक्षा बलों का समय और ऊर्जा बचेगी। चुनाव के दौरान अक्सर होने वाली सामाजिक असामंजस्यता और संघर्ष में कमी आएगी, क्योंकि चुनाव हर पांच साल में एक बार होते हैं। कार्यक्रम संयोजक जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा गौरव मिश्रा ने आभार ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। भाजपा मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी चाफा धर्मराज वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष भारतभारी चंद्र प्रकाश चौधरी, ब्लॉक प्रमुख प्र० भनवापुर लवकुश ओझा, जिला महामंत्री मधुसूदन अग्रहरि, जिला मंत्री अजय उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष नीरज त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विरेंद्र राव, अशोक अग्रहरि,अनुराग पाठक, अभिषेक पांडेय, विपिन गौतम, गौरव वर्मा, अवधेश चौधरी, अमरेंद्र त्रिपाठी, अभिषेक शुक्ला, विनय पाठक सहित भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




