गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

18 फरवरी से 26 फरवरी तक श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य आयोजन

बस्ती। बस्ती जिले के बढ़नी मिश्र में वशिष्ठ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अगले वर्ष फरवरी माह में होगी। चित्रकूट के तुसली पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज समारोह के मुख्य अतिथि होगे। कार्यक्रम में देश भर के अनेक प्रसिद्ध साधु, संत सम्मिलित होंगे। जानकारी देते हुए जगतगुरु स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी के शिष्य और बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह तथा वशिष्ठ आश्रम के अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र ने पत्रकार वार्ता में कहा। श्री राना ने बताया कि इस समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए महर्षि वशिष्ठ आश्रम परिसर बढ़नी मिश्र में जगद्गुरु स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज द्वारा 18 फरवरी से 26 फरवरी तक श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के दिग्गज उद्योगपति चंद्र भूषण मिश्र के सहयोग से महर्षि वशिष्ठ , माता अरुंधति, भगवान श्रीराम, शत्रुघ्न जी, भरथ जी की मूर्तियां बनकर जयपुर में तैयार हैं। पर्यटन विभाग द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ रुपए धनराशि की योजना पूर्ण की जा चुकी हैं। मंदिर का शेष कार्य शीघ्र ही जनसहयोग से पूर्ण होगा। आयोजक मंडल और वशिष्ठ मंदिर समिति के लोगों ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान अवधेश कुमार मिश्रा, आशुतोष मिश्रा राजू, राजेश त्रिपाठी, उपेंद्र मिश्रा, शालिगराम तिवारी, विमलेश कुमार मिश्रा, ग्राम प्रधान राकेश कुमार मिश्रा, दिलीप कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्रा, आदेश कुमार मिश्रा, संजय मिश्रा, गौरव मिश्रा, शिव प्रकाश मिश्रा, अजय कुमार मिश्रा, शीतला प्रसाद मिश्र, हरिप्रसाद मिश्र, आशीष मिश्रा, देवी प्रसाद मिश्र, राजनाथ, बब्बू ओझा, अशर्फीलाल, अविनाश मिश्रा, शुभम मिश्रा, संतोष मिश्रा, अमरनाथ मिश्रा, संदेश मिश्रा, हेमंत कुमार मिश्रा, चंद्र प्रकाश मिश्रा, गुरुदत्त मिश्रा, शिवबक्श मिश्रा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!