गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेश

नेपाल की सशस्त्र सीमा बल कपिलवस्तु में अवैध कपड़े किया जब्त

कपिलवस्तु/नेपाल। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के जिला कपिलवस्तु के सशस्त्र पुलिस बल के सूचना एवं सहायता से राजस्व अन्वेषण कार्यालय बुटवल ने शिवराज, कपिलवस्तु में अवैध कपड़े जब्त किये हैं। सशस्त्र पुलिस बल कपिलवस्तु की सूचना एवं सहायता से राजस्व अन्वेषण कार्यालय बुटवल ने कपिलवस्तु के शिवराज नगर पालिका-5 के चन्द्रौटा में चिरंजीवी खनाल के घर स्थित गोदाम से 16 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 23 बोरे अवैध कपड़े जब्त किये हैं, जिसके स्रोत का पता नहीं चल पाया है। एक विशिष्ट सूचना के आधार पर सशस्त्र पुलिस बल के उप अधीक्षक तुला बहादुर चौधरी के नेतृत्व में एक टीम ने राजस्व जांच के सहयोग से सीमा शुल्क से बचने के लिए रखे गये कपड़ों को जब्त कर लिया। चूंकि सशस्त्र पुलिस बल के पास तलाशी और छापे मारने का अधिकार नहीं है, इसलिए वह राजस्व जांच, सीमा शुल्क, आन्तरिक राजस्व कार्यालय, सीआईएए, नेपाल पुलिस और अन्य से सहायता मांग रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!