गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

भनवापुर, : प्राकृतिक खेती विस्तार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


दैनिक बुद्ध का संदेश
भनवापुर,सिद्धार्थनगर। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना सिद्धार्थनगर के द्वारा ग्राम-सोहना विकास खण्ड भनवापुर में प्राकृतिक खेती का विस्तार योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राघवेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व विधायक डुमरियागंज विधानसभा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवखुश ओझा, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसौधन, राम यज्ञ गौतम ग्राम प्रधान सोहना का केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राघवेंद्र प्रताप सिंह नें किसानों को प्राकृतिक विधि से मोटे अनाजों करने के लिये आग्रह किया और गाय पालाने के लिये भी प्रेरित किया। लवकुश ओझा नें किसानों को बताया कृषि विज्ञान केन्द्र से जुड़े और नई नई तकनीकि का अपनी खेती में प्रयोग करें। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश नें किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्र पर चल रही किसान उपयोगी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़ने का आग्रह किया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ प्रदीप कुमार ने किसानों को जैविक कीटनाशक बनाने और उसके प्रयोग करने के बारे में विस्तृत जानकारी दें। वैज्ञानिक डॉ एस एन सिंह ने किसानों को सब्जियों की प्राकृतिक खेती करने के बारे में जानकारी दें। डॉक्टर सर्वजीत ने बीज उपचारित करने के लिए बीजामृत बनाने एवं प्रयोग करने के बारे में जानकारी दी। मृदा विशेषज्ञ प्रवेश कुमार जीवामृत बनाने एवं उसके प्रयोग विधि के बारे में विस्तृत जानकारी दें। डॉ एस के मिश्रा ने महिलाओं को बताया कि वह अपने किचन गार्डनिंग में प्राकृतिक खेती से सब्जियों का उत्पादन करें और अपने परिवार को खिलाये। डॉ मार्कंडेय सिंह ने खेती-बाड़ी से जुड़ी समसामयिक विषय पर चर्चा की। कृषि विभाग के पदाधिकारियों ने कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में दीप नारायण सिंह, जय प्रकाश द्वावेदी, नीलम सिंह, संतोष मिश्रा, राम उजागीर, राम सूरत, ओम प्रकाश पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, सुशीला, उर्मिला, पकविता, फूलमाती, सहित लगभग 500 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button