गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बढ़नी के बाहर गन्दगी का अंबार

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बढ़नी के बाहर गन्दगी का अंबार लगा हुआ है। अस्पताल के मुख्य द्वार और आस-पास के क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केन्द्र के आस-पास गन्दगी और कूड़े की बदबू से लोगों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है, लेकिन सम्बन्धित विभाग इस समस्या को नजरअंदाज कर रहा है। स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए दूर-दूर से मरीज आते हैं, लेकिन प्रवेश द्वार पर ही गन्दगी देखकर उन्हें निराशा होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन और जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गयी। इलाज के लिए आये मरीजों और उनके परिजनों ने साफ-सफाई की व्यवस्था सुधारने की मांग की है। उनका कहना है कि जब अस्पताल के बाहर ही इतनी गन्दगी है, तो अन्दर स्वच्छता बनाये रखने की उम्मीद कैसे की जा सकती है? गन्दगी के कारण मच्छरों और अन्य बीमारियों के फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की अपील की है। यदि जल्द सफाई नहीं करायी गयी, तो नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। स्वास्थ्य केन्द्र जैसी जगहों पर स्वच्छता बनाये रखना बेहद जरूरी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!