गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

अनियंत्रित पिकअप ने 12वर्षीय छात्रा को मारी टक्कर हुई मौत

बलरामुर। स्थानीय थाना ललिया में खाद लदी अनियंत्रित पिकप के ठोकर से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन में परिजन छात्रा को निकट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। ललिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना ललिया – सिटकिहवा मार्ग के रतोही गांव के पास की है। ललिया कस्बा निवासी बुद्धिसागर चौधरी ने बताया कि मेरी 12 वर्षीय पुत्री सोनाली कक्षा 6 में पन्नालाल सरावगी किसान बालिका इंटर कॉलेज बजरडीह से पढ़कर छुट्टी के बाद साइकिल से अपने घर ललिया आ रही थी कि ललिया की ओर से सिटकिहवा के तरफ जा रही खाद लदी अनियंत्रित पिकप चालक ने सामने से ठोकर मार दिया जिसमें छात्रा सोनाली गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन में परिजन निकट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ललिया थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिकप की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!