उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
मोहाना पुलिस ने एक नफर वारण्टी को किया गिरफ्तार

मोहाना/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश पर एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक मोहाना रोहित कुमार उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में बुधवार को अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वाद संख्या 363/2022 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 व 3(1)ध एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार सहाबुद्दीन पुत्र मो0 हई निवासी पनेरी थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सर्वेश यादव, हेड कांस्टेबल योगेश कुमार व कांस्टेबल प्रशान्त सिंह मौजूद रहें।




